संजय सिंह का खुलासा, भाजपा ने किया शराब घोटाला, केजरीवाल साजिश के तहत गिरफ्तार
Sanjay singh on delhi liquor case : वरिष्ठ आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि शराब घोटाला आप ने नहीं भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले में जिन लोगों को आरोपियों के रूप में पकड़ा गया था, उन्होंने जब तक केजरीवाल का नाम नहीं लिया, ईडी ने उनके बयान को भरोसे लायक नहीं माना लेकिन जैसे ही उन्होंने केजरीवाल का नाम ले लिया उस बयान को मान लिया गया।
AAP नेता ने कहा कि ये शराब घोटाला दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने किया है। मगुंटा रेड्डी ने कुल 3 बयान दिए, उसके बेटे ने 7 बयान दिए। पहले और दूसरे बयान में उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली CM केजरीवाल से चैरिटेबल ट्रस्ट के मामले में मिला था। उसके बाद उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि तब वह (मंगुटा रेड्डी) अपना बयान बदल देता है। मंगुटा रेड्डी के 2 बयान और उसके बेटे के 6 बयान गायब कर दिए जाते हैं, जो बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नहीं थे। ED ने कहा हमें उस बयान पर भरोसा नहीं है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह 2 दिन पहले ही आबकारी नीति घोटाला केस में जमानत पर रिहा हुए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें