सम्बंधित जानकारी
- मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी, समर्थकों से कहा- जल्द बाहर मिलेंगे
- Weather Updates: गर्मी के तेवर होंगे और भी तीखे, कई राज्यों में चलेंगे लू के थपेड़े
- साउथ के सितारे पहुंचे CM पद तक, हिंदी सितारों की सियासत क्यों हो जाती है फ्लॉप?
- अदालतों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है दिल्ली सरकार, LG सचिवालय का केंद्र को पत्र
- देश में तानाशाही की हुई शुरुआत, संविधान के लिए बहुत खतरनाक : संजय सिंह
live : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 5 न्याय और 25 गारंटी के जरिए चुनाव जीतने का प्लान
5 April live updates : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। इसमें 5 न्याय और 25 गारंटी की बात कही गई है। पल-पल की जानकारी...
12:02 PM, 5th Apr
कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें...
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत कोटा बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों, समुदायों के लिए लागू किया जाएगा।
- कांग्रेस गारंटी देती है कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ष के लिए आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने के लिए संवैधानिक संशोधन पारित करेगी।
- कांग्रेस देशव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना कराएगी।
- लोगों से अपील है कि वे धर्म, भाषा, जाति से परे देखें और बुद्धिमानी से चुनें तथा लोकतांत्रिक सरकार स्थापित करें।
- आम चुनाव शासन की शैली को मौलिक रूप से बदलने का अवसर देता है जो पिछले एक दशक से दिखा है।
11:55 AM, 5th Apr
पार्टी अध्यक्ष खरगे ने कहा कि ये घोषणापत्र देश के गरीबों को समर्पित।
हमारा घोषणापत्र न्याय का दस्तावेज
गरीब परिवार की महिलाओं को 1 लाख
देश में जाति जनगणना कराएंगे। इससे सभी वर्गों को फायदा होगा।
11:41 AM, 5th Apr
न्याय के नाम से कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटी वाला घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने श्रमिक, महिला, युवा, किसान और हिस्सेदारी न्याय की बात कही।
LIVE: Congress party Manifesto launch for 2024 Lok Sabha elections | Haath Badlega Halaat https://t.co/QqE0551ssj
— Congress (@INCIndia) April 5, 2024
11:26 AM, 5th Apr
दिल्ली मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आतिशी ने भाजपा से ऑफर मिलने की बात कही थी।
10:52 AM, 5th Apr
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि शराब घोटाला हमने नहीं, भाजपा ने किया।
गवाहों से जबरदस्ती बयान दिलवाए गए, जबरन केजरीवाल का नाम बुलवाया।
साजिश के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। काम करने वाले मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया।
साजिश में भाजपा के बड़े नेता शामिल।
मुंगटा रेड्डी के परिवार से 10 बार बयान लिए गए। रेड्डी भाजपा के करीबी।
10:33 AM, 5th Apr
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। महंगाई को चार प्रतिशत पर लाने और वैश्विक अनिश्चितता के बीच आर्थिक वृद्धि को गति देने के मकसद से नीतिगत दर को यथावत रखा गया है। यह लगातार सातवां मौका है जबकि रेपो दर में बदलाव नहीं किया गया है।
#WATCH | On monetary policy decisions, RBI Governor Shaktikanta Das says, "The Reserve Bank decided to keep the Policy Repo Rate unchanged at 6.5%" pic.twitter.com/fKpkAaK8Q9
— ANI (@ANI) April 5, 2024
10:32 AM, 5th Apr
मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी, समर्थकों से कहा- जल्द बाहर मिलेंगे
दिल्ली आबकारी मामले में संजय सिंह की जेल से रिहाई के बाद वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया की भी जेल से बाहर आने की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने जेल से पत्र लिखकर अपने समर्थकों से कहा कि जल्द ही बाहर मिलेंगे।
जेल से शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी ने अपनी विधानसभा के लोगों के लिए लिखा भावुक संदेश ❤
— AAP (@AamAadmiParty) April 5, 2024
इस संदेश को ज़रूर पढ़ें: pic.twitter.com/C6fcagH6ZZ
