1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. RG kar case : ED raid on 6 places in kolkata

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

RG kar medical college
ED raid in kolkata : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक के आवास समेत कोलकाता में छह स्थानों पर एक साथ छापे मारे।
 
अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के श्रीरामपुर से विधायक सुदीप्तो रॉय के सीथी स्थित आवास, एक दवा विक्रेता के घर के अलावा 4 अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि ये छापे आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हमारी जांच के तहत मारे जा रहे हैं। हमारे पास कुछ जानकारियां हैं, जिनके आधार पर ये छापे मारे जा रहे हैं।
 
सीबीआई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और उनके तीन सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के बाद वित्तीय अनियमितताओं संबंधी जांच शुरू हुई। (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला