सम्बंधित जानकारी
- ढाका एयरपोर्ट पर लगी आग, रोकना पड़ी सभी उड़ानें
- अमेरिकी सिंगर ने कहा- डोनाल्ड ट्रंप से नहीं डरते PM मोदी, राहुल गांधी को भी सुनाई खरी खोटी
- आसिम मुनीर ने भारत को फिर उकसाया, लगता है ऑपरेशन सिंदूर भूल गए
- पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत, नाराज ACB ने लिया बड़ा फैसला
- अगर भारत और चीन रूसी तेल खरीदना बंद कर दें तो क्या होगा?
मोजाम्बिक में नाव दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत, 5 को बचाया गया
मोजाम्बिक में एक नाव दुर्घटना में 3 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। एक घायल हो गया जबकि 5 अन्य को बचा लिया गया। भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भारतीय मिशन ने बेरा बंदरगाह के पास हुई नाव दुर्घटना में तीन भारतीय नागरिकों सहित सभी लोगों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह दुर्घटना बीरा बंदरगाह के पास उस समय हुई जब एक लॉन्च बोट टैंकर के क्रू मेंबर्स को ले जा रही थी. नाव अचानक पलट गई। इसमें 14 भारतीय नागरिक सवार थे। हालांकि हादसे के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है, लेकिन हादसे की जांच की जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma
