सम्बंधित जानकारी
- 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी रखेंगे चप्पे चप्पे पर नजर
- उमा भारती का बड़ा बयान, राम मंदिर के पास मस्जिद का निर्माण हिन्दुओं को बना सकता है 'असहिष्णु'
- अस्पताल के आईसीयू में युवती से गैंगरेप, कंपाउंडर समेत 3 पर केस
- राम मंदिर के लिए कानून ला सकती है केंद्र सरकार : न्यायमूर्ति चेलमेश्वर
- 12460 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति रद्द, 68 हजार पदों पर भर्ती की सीबीआई जांच
राम भक्तों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, राम मंदिर के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार : योगी आदित्यनाथ
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर बनेगा और इस बाबत देश के सभी 'राम भक्तों’को खुशखबरी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
योगी ने कहा कि 6 नवंबर को दिवाली मनाने के लिए दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंच रहा है और भगवान राम की जन्मस्थली में बड़े पैमाने पर दिवाली मनाई जाएगी।
स्थानीय पतंजलि योगपीठ में दो दिवसीय ज्ञानकुंभ को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि देश के राम भक्तों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़ी खुशखबरी के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे भगवान राम के नाम पर एक दीया जलाएं।
देश में उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार के मुद्दे पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में कदाचार पर रोक लगनी चाहिए और शिक्षकों को इसके लिए जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसे कदम उठाए गए हैं।
योग गुरु रामदेव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश का भविष्य हैं और भाजपा के सांसदों को अयोध्या में राम मंदिर बनाने की खातिर संसद में विधेयक लाना चाहिए।
