सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी ने जीएसटी व नोटबंदी को लेकर सरकार को घेरा, संविधान संशोधन निजी विधेयक वापस
- राहुल गांधी के 'गले' पड़ी आलोचना, स्पीकर सुमित्रा महाजन ने दी नसीहत
- मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, सरकार को मिले 325 वोट
- राफेल सौदे पर राहुल का आरोप, प्रधानमंत्री के दबाव में रक्षामंत्री ने झूठ बोला
- राहुल का आरोप, प्रधानमंत्री मोदी अब 'चौकीदार' नहीं 'भागीदार' बन गए
राफेल पर उलझे राहुल गांधी, फ्रांस ने झुठलाया बयान
नई दिल्ली। आंख मारकर आलोचनाओं के घेरे में आए राहुल अब राफेल डील मामले में सदन में दिए बयान पर भी उलझते नजर आ रहे हैं। फ्रांस सरकार के बयान के बाद राहुल की काफी किरकिरी हुई है।
फ्रांस ने राहुल गांधी के बयान को झुठलाते हुए कहा कि राफेल डील की जानकारी नहीं दे सकते। यह डील सीक्रेट है, जो कि 2008 में हुई थी। राफेल डील पर नियम लागू है।
राहुल गांधी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि राफेल डील में कुछ भी सीक्रेट नहीं है। मेरी वहां के राष्ट्रपति से भी इस संबंध में बात हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कहना गलत है कि इस सौदे में कुछ सीक्रेट है।
राहुल बयान पर कायम : फ्रांस का बयान सामने आने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। फ्रांस को खंडन करना है तो करे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस समय फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुझसे यह बात कही थी तब वहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भी मौजूद थे।
