जन्मदिन मनाकर फिर उड़ गए राहुल गांधी
Publish Date: Mon, 20 Jun 2016 (12:29 IST)
Updated Date: Mon, 20 Jun 2016 (12:32 IST)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने 46वें जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद फिर से विदेश यात्रा पर रवाना हो गए है। हालंकि इस बार उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पहले वे बिना बताए ही चले जाते थे। ट्वीट करके उन्होंने अपने जन्मदिन पर मिलने और बधाई देने वालों को भी शुक्रिया कहा है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि वह कुछ दिनों के लिए देश से बाहर जा रहे हैं। इससे पहले उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी। 46 साल के राहुल गांधी के सामने कई बड़ी राजनीतिक चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती तो यह कि उनकी यदि ताजपोशी हो गई तो कैसे वे कांग्रेस का खोया हुआ आत्म विश्वास वापस जाग्रत करेंगे, जबकि उनके उपाध्यक्ष रहते हुए चुनावों में कई हार झेल चुकी है।
हालांकि पार्टी की कमान संभालने से पहले राहुल ने संगठन के स्तर पर बड़ा फेरबदल करने के संकेत भी किए हैं। संगठन में बदलाव के बाद चिंतन शिविर आयोजित होगा और उसमें भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। ऐसे वे जब उपाध्यक्ष बने थे तब भी कर चुके हैं।