1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति कोविंद ने की प्रधानमंत्री मोदी की मां से मुलाकात

President Ram Nath Kovind
अहमदाबाद। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा से रविवार सुबह गांधीनगर के निकट उनके घर पर मुलाकात की।

गुजरात की 2 दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति पत्नी सविता कोविंद के साथ प्रधानमंत्री की मां हीरा बा से रायसन गांव स्थित उनके घर पर मिलने पहुंचे। हीरा बा अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। उन्होंने उनके साथ करीब आधा घंटा बिताया।

इसके बाद कोविंद और उनकी पत्नी कोबा स्थित महावीर जैन आराधना केंद्र पहुंचे और आचार्य श्री पद्मसागरसूरीजी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने वहां उनका स्वागत किया। कोविंद और उनकी पत्नी शनिवार को अहमदाबाद पहुंचे थे।
अगला लेख
मीररंजन नेगी के ससुर विजेंद्र रावत का दु:खद निधन