Last Modified: अहमदाबाद ,
Wednesday, 8 March 2017 (12:09 IST)
मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
Publish Date: Wed, 8 Mar 2017 (12:09 IST)Updated Date: Wed, 8 Mar 2017 (12:15 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले में बुधवार सुबह सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
मोदी ने मंदिर के पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए जलाभिषेक किया। मोदी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी में से एक हैं।
उनके साथ करीब 15 मिनट तक चली पूजा के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष केशुभाई पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी थे। शाह भी मंदिर के ट्रस्टी हैं।
इसके बाद पटेल और शाह के साथ मोदी ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर के कार्यालय चले गए। मोदी मंगलवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। (भाषा)