dharma sangrah
Thu, 1 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. parliament monsoon session from 17 July

संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से

parliament
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से बुलाया जाएगा और यह 11 अगस्त तक चलेगा। इसमें कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जाने के साथ ही ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
  
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति ने मानसून सत्र 17 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित करने की राष्ट्रपति से सिफारिश की है। समिति की शुक्रवार शाम यहां गृहमंत्री राजनाथसिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मानसून सत्र की तिथियों के बारे में फैसला किया गया।
 
सत्रह जुलाई को ही राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। संसद सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की कार्यवाही उनके एक एक मौजूदा सदस्यों के निधन के कारण स्थगित किए जाने की उम्मीद है। लोकसभा के सदस्य विनोद खन्ना और राज्यसभा सदस्य पल्लवी गोवर्धन रेड्डी का हाल ही में निधन हुआ है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
कश्मीर में डीएसपी की हत्या के मामले में तीन और गिरफ्तार