1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pak firing on loc

पुंछ में पाकिस्तान की अकारण गोलीबारी, भारतीय सैनिकों ने भी दिया जवाब

Pakistan
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह पुंछ के गुलपुर इलाके में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को लक्ष्य कर  गोलीबारी की।
 
जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलाईं। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में किसी के घायल होने अथवा कोई बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
अगला लेख
राज्यसभा में पेश हुआ सवर्ण आरक्षण बिल, सत्र बढ़ाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल...