1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. neet ug paper leak cjp meets jp nadda

NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान

NEET UG Paper Leak
NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बातचीत को लेकर सरकार भी बयान जारी करेगी। सीजेपी ने सरकार के सामने कई अहम मांगें रखीं, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और आत्महत्या करने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग शामिल है।
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि जब संसद की ओर प्रदर्शनकारी मार्च कर रहे थे, उसी दौरान पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहा था। उन्होंने कहा कि नड्डा ने इन मांगों पर सरकार के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के लिए कुछ समय मांगा है।
 
आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "मैं और सौरव दास अभी भी नड्डा जी के आवास पर मौजूद हैं। नड्डा जी ने हमारी प्रमुख मांगों पर अपने नेतृत्व से चर्चा करने के लिए समय मांगा है। हमारी मांगों में सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आत्महत्या करने वाले सभी NEET अभ्यर्थियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है।"
CJP के एक अन्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जेपी नड्डा ने भरोसा दिलाया है कि वे इन मांगों को उचित स्तर पर उठाएंगे, लेकिन फिलहाल किसी भी मांग पर कोई औपचारिक आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि "जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मीडिया को बोले सौरव दास- हम पीछे नहीं हटेंगे 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया से कहा कि 'हम जेपी नड्डा से दो बार मिले। मुलाकात के दौरान हमने अपनी तीन मांगें रखीं।  पहली, सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए। दूसरी मांग है कि हम मांग करते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्हें या तो मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए या वे खुद इस्तीफा दें और जब तक उनका इस्तीफा नहीं मिलेगा हम पीछे नहीं हटेंगे और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तीसरी मांग यह है कि हम नीट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग करते हैं, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है।
अगला लेख
Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान