1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cjp-protest-live-updates-jantar-mantar-police-lathicharge

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest : Delhi police lathicharge at jantar mantar
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर दिल्ली सड़क से संसद तक बवाल मचा हुआ है। कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों पर झड़प की खबरें हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस लाठीचार्ज करती दिखाई दे रही है। जंतर मंतर के इस वीडियो में युवक चिल्लाते हुए कहता है कि मारो… मुझे मारो और मारो। ALSO READ: CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति
 
धारा 163 का उल्लंघन कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने में फिलहाल पुलिस ज्यादा सफल नहीं रही है। जंतर मंतर पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवान प्रदर्शनकारियों को करने के लिए लाठियां भांजते नजर आए। जंतर मंतर से निकले कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन के पास पहुंच गए। इन्हें रोकने के लिए भी पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे। जंतर मंतर पर हंगामे की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।
इधर डिंपल यादव के नेतृत्व में सपा सांसद भी संसद से जंतर मंतर की ओर निकल पड़े। उनके हाथ में पोस्टर थे, 'जिन पर लिखा था नीट है या चिट है'। कई सांसदों के हाथ में 'पेपर लिक' वाले पोस्टर्स भी दिखाई दे रहे थे। ALSO READ: CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

कई मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोमवार को सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया। हालांकि इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पहुंच गए। ALSO READ: LIVE: जंतर मंतर से संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
अगला लेख
CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति