1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cjp-protest-live-updates-neet-paper-leak-jantar-mantar-lathicharge-uproar

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

protest from sansad to jantar mantar
देश में NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। मानसून सत्र के पहले ही दिन इस मुद्दे की गूंज संसद के दोनों सदनों से लेकर दिल्ली की सड़कों तक सुनाई दी। ALSO READ: LIVE: जंतर मंतर से संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
 
एक तरफ राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हज़ारों की संख्या में छात्र और सीजेपी (CJP - Cockroach Janata Party) के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर संसद भवन के भीतर विपक्षी सांसदों ने सरकार को घेरते हुए जमकर हंगामा किया। 
 

राज्यसभा में खड़गे बोले: "बच्चों की आवाज दबा रही सरकार, जंतर-मंतर पर हुआ लाठीचार्ज"

राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन और पुलिस की कथित कार्रवाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा, यह देश के लाखों बच्चों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। जंतर-मंतर पर हजारों छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन वहां उन पर लाठीचार्ज किया गया। सरकार अपनी ताकत और बल प्रयोग से युवाओं की आवाज दबाने और उन्हें खदेड़ने की कोशिश कर रही है।
 
खड़गे के इस बयान के बाद उच्च सदन में भारी हंगामा हुआ, जिसके चलते पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी। ALSO READ: जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”
 

रणदीप सुरजेवाला का हमला: "NEET पर जवाब दे सरकार"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि देश इस वक्त बेहद नाजुक और विकट परिस्थिति में खड़ा है।
उन्होंने तीखे सवाल दागते हुए कहा:
NEET परीक्षा पर जवाबदेही: लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले NEET पेपर लीक कांड पर सरकार पहले अपना रुख स्पष्ट करे। 
आस्था और दान पर चर्चा: राम मंदिर मामले में दान और जमीनों के लेन-देन को लेकर जो सवाल उठे हैं, उस पर संसद में पारदर्शी चर्चा होनी चाहिए। 
संसदीय प्राथमिकताएं: जब तक सरकार NEET और राम मंदिर से जुड़े इन गंभीर विषयों पर जवाब नहीं देती, तब तक किसी भी अन्य विधेयक पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।
 

क्या बोलीं डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "हम चाहते हैं कि छात्रों की बात सुनी जाए...देश भर में किसान हों, पर्यावरण का मुद्दा हो या युवा हो, हर कोई परेशान है लेकिन सरकार कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है...छात्र बस निष्पक्ष परीक्षा चाहते हैं...."
अगला लेख
CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट