1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Navy helicopter crashed

नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Navy
नई दिल्ली। नौसेना का एक सीएच-442 चेतक हेलीकॉप्टर तमिलनाडु में रजाली नौसेना स्टेशन पर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया।


नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, हादसा सुबह उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था। उन्होंने बताया कि हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया है। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। (वार्ता)
अगला लेख
गांधीजी का पहला भाषण सुन नौकरी छोड़ स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे लोग