1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Navy female Agniveer trainee dies in Mumbai

नौसेना ने मुंबई में महिला अग्निवीर प्रशिक्षु की मौत, नौसेना प्रमुख ने दिए जांच के आदेश

Navy Mumbai
नई दिल्ली। नौसेना ने मुंबई में एक नौसैनिक केंद्र में एक महिला अग्निवीर प्रशिक्षु की मौत की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुंबई में भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) हमला में नौसैनिक प्रशिक्षण ले रही केरल की 20 वर्षीय महिला ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
 
एडमिरल कुमार ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमने इसका संज्ञान लिया है। इसकी बोर्ड ऑफ इंक्वायरी (बीओआई) के आदेश दे दिए गए हैं। वह घटना पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। मृतक अग्निवीर कैडेट की पहचान अपर्णा वी. नायर के रूप में हुई।
 
नौसेना प्रमुख ने कहा कि नौसेनाकर्मियों के बीच तनाव संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन उपायों में विभिन्न इकाइयों में मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति भी शामिल है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
पीएम मोदी ने की इजराइली राष्ट्रपति से मुलाकात, फिलिस्तीनी मुद्दे पर क्या बोले