suvichar
Tue, 4 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi

मोदी की वजह से भारत हुआ अमेरिका, चीन के समान

Narendra Modi
बेंगलुरु। बुधवार को भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता एसएम कृष्णा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यक्रमों की वजह से भारत आज अमेरिका तथा चीन जैसी बड़ी शक्तियों के समान है।
 
उन्होंने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदीजी ने भारत को एक नया दर्जा दिलाया है। आज भारत अमेरिका, फ्रांस, रूस और चीन जैसी बड़ी शक्तियों के समान है। यह मोदी द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की वजह से संभव हो पाया है। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि वे लक्षित हमले करने के लिए मोदी के साहस से प्रभावित हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
गूगल, यूट्यूब को आपत्तिजनक वीडियो क्लिप हटाने का निर्देश