Daily Horoscope
Sat, 21 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mario Miranda Doodle

गूगल ने भारतीय कार्टूनिस्ट मिरांडा को याद किया

Mario Miranda Doodle
भारत के सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट व इलस्ट्रेटर मारिओ मिरांडा को उनकी 90वीं जयंती पर याद करते हुए गूगल ने अपने डूडल को उनके द्वारा बनाए गए एक चित्र से प्रदर्शित किया है। 
मारिओ मिरांडा का जन्म 2 मई 1926 को दमन में हुआ था। उन्होंने नवभारत टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया और अन्य समाचार पत्रों में नियमित रूप से काम किया था, लेकिन इलस्ट्रेटेड वीकली में प्रकाशित चित्रों से इन्हें बहुत लोकप्रियता मिली।
 
मिरांडा ने कई किताबों के लिए भी रेखांकन किया जो काफी मशहूर हुईं। उन्होंने भित्ति चित्र भी बनाए, जो आज भी गोवा के विभिन्न भवनों व भारत के अन्य भागों में मौजूद हैं। भारत सरकार ने मारिओ को 2012 में पद्म विभूषण (मरणोपरांत) पुरस्कार से सम्मानित किया। 11 दिसंबर को 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। 
ये भी पढ़ें
सड़कों पर दूध निकालने वाली 'हॉट मिल्क सिस्टर'