सम्बंधित जानकारी
- पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर लगी आग, जानिए चार महानगरों में इसके दाम
- बड़ी खबर, 14% तक बढ़ सकते हैं प्राकृतिक गैस के दाम
- Royal Enfield की क्लासिक 350 बुलैट का नया ABS एडिशन लॉन्च, कीमत 1,58,861 रुपए, जानिए क्या हुए हैं बदलाव
- किराने की ये 7 चीजें जिन्हें आपको MRP पर कभी नहीं खरीदना चाहिए
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, भड़केगी महंगाई...
महंगाई की बड़ी मार...लगातार तीसरे महीने महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपए में गिरावट के कारण रसोई गैस सिलेंडर के दाम लगातार तीसरे महीने बढ़ाए गए हैं। इससे महंगाई से जूझ रहे लोगों पर एक और बड़ी मार है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 सितंबर से बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 30.50 रुपए बढ़कर 820 रुपए हो जाएगा। अगस्त में इसकी कीमत 789.50 रुपए थी। रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम का होता है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1.49 रुपए बढ़ाकर 499.51 रुपए कर दी गई है, जो अगस्त में 498 रुपए का मिल रहा था।
इससे पहले जून और जुलाई में बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 77 रुपए और 83.50 रुपए तथा सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 2.34 रुपए और 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।
