सम्बंधित जानकारी
- उपचुनाव परिणाम की 10 बड़ी बातें, हिमाचल में भाजपा सभी सीटें हारी
- उपचुनाव : 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार को
- Live Updates : भवानीपुर से भारी मतों से जीतीं ममता बनर्जी
- भवानीपुर में रिकॉर्ड जीत से पहले चुनाव आयोग की ममता बनर्जी को चिट्ठी, जश्न पर रोक
- बंगाल में 3 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, क्या भवानीपुर में ममता जीतेगी बाजी...
Live Updates By-election Results 2021 : मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत, बंगाल की 3 सीटों पर TMC की बड़ी जीत
नई दिल्ली। 13 राज्यों की 32 सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत इन राज्यों में 30 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। मतगणना के जुड़ी हर जानकारी...
04:02 PM, 2nd Nov
-मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के महेश पटेल को 6080 मतों से पराजित कर कांग्रेस से यह सीट छीन लिया है।
-कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल को 62,672 मत मिले, जबकि भाजपा की सुलोचना रावत को 68,752 मत प्राप्त हुए।
03:00 PM, 2nd Nov
-हिमाचल की तीनों विधानसभा सीटें भी कांग्रेस ने जीती।
-पश्चिम बंगाल की खरदहा सीट भी तृणमूल कांग्रेस ने जीती, सुब्रत मंडल ने भाजपा उम्मीदवार को 93 हजार से ज्यादा वोटो से हराया।
02:52 PM, 2nd Nov
-हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह जीतीं। भाजपा के कुशाल ठाकुर हारे।
-राजस्थान के धारियावद में कांग्रेस जीती, वल्लभनगर में आगे
02:19 PM, 2nd Nov
-भाजपा ने असम की थोवरा सीट पर जीत दर्ज की।
-पश्चिम बंगाल की दिनहटा और गोसाबा सीट पर TMC की बड़ी जीत।
-कर्नाटक की सिंदगी सीट पर भाजपा और हांगल सीट पर कांग्रेस की जीत।
01:53 PM, 2nd Nov
-आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने मंगलवार को बाडवेल (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट पर फिर से जीत हासिल कर ली।
-वाईएसआर कांग्रेस की उम्मीदवार ने एकतरफा मुकाबले में 90,089 के रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
-वाईएसआर कांग्रेस की उम्मीदवार ने एकतरफा मुकाबले में 90,089 के रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
01:19 PM, 2nd Nov
-विधानसभा की 29 सीटों में से 14 पर एनडीए आगे, 7 पर कांग्रेस एवं 8 पर अन्य दलों के उम्मीदवार आगे।
-लोकसभा की तीन सीटों पर 1 पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस एवं एक पर अन्य उम्मीदवार आगे।
-हरियाणा के ऐलनाबाद से अभय चौटाला आगे।
-बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी आगे।
-असम में भाजपा और मजबूत हुई। राज्य की पांचों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार आगे।
-मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा आगे। 2 विधानसभा सीटों पर भी भाजपा ने बढ़त बनाई। एक पर कांग्रेस आगे।
-बिहार में दोनों सीटों पर कांटे की टक्कर। तारापुर सीट पर राजद प्रत्याशी आगे। कुशेश्वर स्थान से जदयू आगे।
-हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बढ़त।
12:04 PM, 2nd Nov
-पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव में 8वें राउंड के बाद भाजपा ने फिर लीड बनाई।
-भाजपा अब 8वें राउंड के बाद 3129 मतों से आगे।
-रैगांव विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस 2021 वोटों से आगे।
-जोबट में 13 राउंड की मतगणना में भाजपा की सुलोचना रावत 9826 से आगे।
11:09 AM, 2nd Nov
-3 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और शिवसेना को 1-1 सीट पर बढ़त।
-29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 15 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और 9 पर अन्य आगे।
10:33 AM, 2nd Nov
-अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार, 16 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और अन्य पर 7 आगे।
-बंगाल की चारों सीटों पर TMC आगे।
10:10 AM, 2nd Nov
-29 विधानसभा सीटों पर अब तक हुई मतगणना में NDA 15 पर आगे। कांग्रेस को 5 पर बढ़त 8 पर अन्य आगे।
-3 लोकसभा सीटों में से 2 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस आगे।
By-election to Assembly constituencies across 14 states | Mizo National Front leading on 1 seat in Mizoram, Congress on both seats in Rajasthan, BJP on the lone seat in Telangana and TMC on all 4 seats in West Bengal. pic.twitter.com/LTVVkyFu7A
— ANI (@ANI) November 2, 2021
09:53 AM, 2nd Nov
-29 विधानसभा सीटों पर अब तक हुई मतगणना में NDA 15 पर आगे। कांग्रेस को 7 पर बढ़त।
-राजस्थान की धारियाबाढ़ में कांग्रेस आगे।
-असम की पांचों सीटों पर एनडीए आगे।
-हरियाणा की एलनाबाद सीट पर अभय चौटाला को बढ़त।
09:34 AM, 2nd Nov
-मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा आगे।
-मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा और दादर और हवेली में शिवसेना उम्मीदवार ने बढ़ाई बढ़त।
-मध्यप्रदेश की जोबट, पृथ्वीपुर और रैगाव विधानसभा सीट पर भाजपा को बढ़त।
-पश्चिम बंगाल की दोनों विधानसभा सीटों पर TMC को बढ़त।
-बिहार की कुशेश्वरस्थान सीट पर RJD उम्मीदवार आगे।
By-poll to 3 Parliamentary constituencies | BJP leading in Madhya Pradesh & Himachal Pradesh and Shiv Sena in Dadra and Nagar Haveli. pic.twitter.com/VFdvZEQP95
— ANI (@ANI) November 2, 2021
09:05 AM, 2nd Nov
-राजस्थान में उदयपुर जिले की वल्लभनगर एवं प्रतापगढ़ जिले की धरियावद विधानसभा उपचुनाव की मतगणना दोनों जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं कोरोना गाइडलाइंस की पालन के साथ सुबह आठ बजे से शुरू हो गई।
-बिहार विधानसभा की दो सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) के उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से जारी।
08:58 AM, 2nd Nov
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा- जगदानंद सिंह को मुंगेर और तेजस्वी यादव को दरभंगा भेजा गया है। हमारी जीत सुनिश्चित है।
08:53 AM, 2nd Nov
-हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के कांग्रेस की प्रतिमा सिंह आगे।
08:18 AM, 2nd Nov
-मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और विधानसभा की पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव सीट पर काउंटिंग शुरू।
-कुछ ही देर में आने लगेंगे रुझान।
08:13 AM, 2nd Nov
-पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर मतगणना जारी।
West Bengal: Results of four assembly seats -- Dinhata, Khardaha, Gosaba (SC), and Santipur -- that went into bypolls on October 30 will be announced today; visuals from Dinhata College counting centre. pic.twitter.com/5NZgErIotN
— ANI (@ANI) November 2, 2021
08:06 AM, 2nd Nov
-सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना।
-3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना।
-3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना।
-उपचुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर।
-कुछ ही देर में आने लगेंगे रुझान और परिणाम।
