1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalu Prasad Yadav's statement on Bihar's Nawada case

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

Lalu Prasad Yadav
Lalu Prasad Yadav's statement on Bihar's Nawada case : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के नवादा में कई लोगों के घरों में आग लगाए जाने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रदेश में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विफल हो गए हैं। लालू ने कहा, जीतन राम मांझी पूरी तरह से गुमराह हैं और वह देश के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान को लेकर उन पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने दावा किया है कि नवादा घटना में गिरफ्तार किए गए 90 प्रतिशत लोग एक विशेष जाति के हैं और राजद समर्थक हैं। लालू प्रसाद ने कहा, जीतन राम मांझी पूरी तरह से गुमराह हैं और वह देश के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं पता लगाऊंगा कि वहां (नवादा) क्या हुआ है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।
उन्होंने बाद में कहा, यह बहुत गलत है। बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। नीतीश कुमार विफल हो गए हैं। नवादा के मांझी टोला में 21 मकानों में आग लगाने की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा की घटना की निंदा की और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने तथा जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना