बिहार में 3 और पुल गिरे, 15 दिन में 9 पुलों ने ली जल समाधि
3 more bridges collapsed in Bihar: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को सीवान जिले में 3 पुलों को गिरने के बाद 15 दिन में 9 पुल जल समाधि ले चुके हैं। बुधवार यानी 3 जून को 3 पुल गिर गए। इनमें से 2 पुल गंडकी नदी पर बने थे, जबकि 1 पुल धमही नदी पर बना था। इन पुलों के गिरने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इन पुलों के गिरने के बाद कई गांवों का संपर्क टूट गया है।
आज बिहार में एक ही दिन में ???? पुल और गिरे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 3, 2024
सुशासनी नेकचलनी के सौजन्य से विगत ???????? दिन में बिहार में कुल ???? पुल जल समाधि ले चुके है।
डबल इंजन सरकार अब इसका दोष भी विपक्ष को देकर अपने कर्तव्यों, सुशीलता से परिपूर्ण वसूली तंत्र एवं डबल इंजन पॉवर्ड भ्रष्टाचार का इतिश्री कर सकती है।… pic.twitter.com/DHUPvcwdav
इन घटनाओं में फिलहाल किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि पुल गिरने के असल कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
उन्होंने कहा कि देवरिया ब्लॉक में बुधवार सुबह पुल का एक हिस्सा गिर गया। इस घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मैं भी वहां जा रहा हूं। कुमार ने कहा कि यह घटना तड़के करीब पांच बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुल का निर्माण 1982-83 में हुआ था। पिछले कुछ दिनों से पुल की मरम्मत का काम जारी था। दो अन्य पुलों के गिरने की खबरें भी आ रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों में हुई भारी बारिश के कारण पुल ढह गया होगा। उन्होंने कहा कि गंडकी नदी के उफान पर होने के कारण पुल की संरचना संभवत: कमजोर हो गई। इस घटना से मात्र 11 दिन पहले ही सिवान में एक पुल ढहा था। इन घटनाओं ने बिहार में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दरौंदा इलाके में 22 जून को पुल का एक हिस्सा ढह गया था।
In a troubling trend for #Bihar, a portion of a bridge over #Gandaki river in #Siwan district collapsed on Wednesday morning, marking the seventh such incident in the state within the past 15 days.
— Hate Detector ???? (@HateDetectors) July 3, 2024
The small bridge, situated in the district's #Deoria block, connects several… pic.twitter.com/9hlSpmWFXy
हाल में मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद बिहार सरकार ने इन घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।
क्या कहा तेजस्वी ने : तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आज बिहार में एक ही दिन में 3 पुल और गिरे। सुशासनी नेकचलनी के सौजन्य से विगत 15 दिन में बिहार में कुल 9 पुल जल समाधि ले चुके हैं। डबल इंजन सरकार अब इसका दोष भी विपक्ष को देकर अपने कर्तव्यों, सुशीलता से परिपूर्ण वसूली तंत्र एवं डबल इंजन पॉवर्ड भ्रष्टाचार का इतिश्री कर सकती है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
