बिहार में ये क्या हो रहा, 1 और पुल ढहा, 1 सप्ताह में 5वीं घटना
Another bridge collapsed in Bihar : बिहार में पुल ढहने की एक और घटना सामने आई है, जो एक सप्ताह से भी कम समय में राज्य की पांचवीं ऐसी घटना है। ताजा घटना प्रदेश के मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र में सामने आई है, जो राज्य के उत्तरी छोर पर नेपाल की सीमा पर स्थित है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा।
अधिकारियों ने हालांकि इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन ग्रामीण निर्माण विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया की है कि कुछ दिन पहले पुल का एक खंभा बह गया था। ग्रामीण निर्माण विभाग को 75 मीटर लंबे पुल के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से भुतही नदी पर किया जा रहा है।
सूत्रों ने दावा किया कि जिला प्रशासन को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है, वहीं संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। दो वर्ष से अधिक समय से निर्माणाधीन इस पुल के ढह जाने का वीडियो सार्वजनिक हुआ है।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बिहार में एक और पुल ढह गया। आपको पता चला? अगर नहीं, तो बताइए क्यों? (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें