Latest News Today Live Updates in Hindi : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शनिवार को बड़ी राहत देते हुए पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में बरी कर दिया। पल पल की जानकारी...
10:39 AM, 7th Mar
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में बरी। बाकी 3 आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार।
10:37 AM, 7th Mar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष के घर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति और पार्टी को कैसे अच्छे से आगे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा हुई।
10:35 AM, 7th Mar
अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों के बीच ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास में भूकंप के झटके। भूकंप से लोगों में हड़कंप। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, राजस्थान के सीकर में आज सुबह 06:32 बजे रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।