1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Nitish Kumar posters put up in Bihar, Tiger Zinda hai

बिहार में लगे नीतीश कुमार के पोस्टर, टाइगर जिंदा है...

Lok Sabha elections 2024
Nitish Kumar posters put up in Bihar: केंद्र में राजग सरकार के गठन में JDU प्रमुख नीतीश कुमार के महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए जाने के बीच बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर पर लिखा है- ‘टाइगर जिंदा है’। पोस्टर पर लिखे संदेश से स्पष्ट है कि मतदाताओं के बीच नीतीश की लोकप्रियता अब भी बरकरार है।
 
पार्टी नेताओं के एक वर्ग की राय है कि नीतीश कुमार को ‘टाइगर’ कहना पूरी तरह से उचित है क्योंकि यह साबित हो गया है कि उनका जादू बरकरार है और हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में राजग को अपने राजनीतिक समीकरणों को साधने में जद (यू) की जरूरत है। यह पोस्टर किसी सोना सिंह ने लगाया है। पोस्टर में नीतीश के साथ सोना सिंह का भी फोटो है। ALSO READ: NDA की बैठक में पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, मोदी ने पकड़ा हाथ
 
अब राजग सहयोगियों पर निर्भरता : हालांकि बिहार में राजग के दोनों सहयोगी दलों भाजपा और जद (यू) ने 12-12 सीटें जीती हैं, लेकिन भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीट नहीं मिली हैं, जिसके चलते राजग के सहयोगी दलों पर निर्भरता बढ़ गई है। पटना शहर के कोतवाली थाना के पास लगाए गए उक्त पोस्टर में लिखा है, ‘टाइगर जिंदा है'। ALSO READ: किसके हैं नीतीश और चंद्रबाबू, NDA सरकार में बनेंगे किंगमेकर या निपटाएंगे पुराना हिसाब
 
पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित जद(यू) कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार की तुलना बाघ से की है। पोस्टर में एक बाघ की तस्वीर भी लगाई गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए रंगीन पोस्टर व बैनर लगाए हैं।
 
क्या कहते हैं जदयू कार्यकर्ता : जद (यू) के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने शुक्रवार को कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में जद (यू) के अच्छे प्रदर्शन के बाद पार्टी में उत्साह है। मैंने भी आज उक्त पोस्टर (टाइगर जिंदा है) के बारे में सुना।
 
उन्होंने कहा कि जद (यू) ने राज्य में राजग के सहयोगी दल के रूप में 16 सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया, जो मतदाताओं के बीच नीतीश जी की लोकप्रियता को दर्शाता है। चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले, उन्हें कई कारणों से राजनीतिक रूप से निशाना बनाया गया था। अब, परिणाम के बाद यह स्पष्ट है कि नीतीश जी बिहार में राजग का लोकप्रिय चेहरा हैं। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अगला लोकसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे शशि थरूर?