सम्बंधित जानकारी
- वायुसेना के जवान शहीद दीपक का पार्थिव पहुंचा कानपुर, घर में मचा कोहराम...
- तस्वीरों ने खोली पाक की पोल, सामने आई F-16 के मलबे की तस्वीरें...
- कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर
- हिन्दी कविता : संहार पर मजबूरी है...
- जम्मू कश्मीर में क्रेश हुआ फाइटर प्लेन, दोनों पायलट शहीद
कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी, दो आतंकी मार गिराए
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार रात 9 बजे से ही आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ बाबागुंड इलाके में चल रही है। इस मुठभेड़ में आज सुबह दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। (भाषा)
