1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kashmir 6 terrorists killed in 2 operations

कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 2 ऑपरेशनों में 6 आतंकी ढेर

kashmir news in hindi
6 terrorists killed in 2 operations : पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में तेजी लाते हुए कश्मीर में पिछले 3 दिनों में छह दुर्दांत आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकियों को मारकर सेना ने कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दी। ALSO READ: LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने
 
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेजर जनरल धनंजय जोशी (जीओसी विक्टर फोर्स ) ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में 2 बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए।
 
मेजर जनरल जोशी ने कहा कि सीआरपीएफ, सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर केल्लर (शोपियां) और त्राल (पुलवामा) में इन अभियानों को अंजाम दिया और छह आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह केवल सुरक्षा बलों के आपसी समन्वय से ही संभव हो सका। ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 3 राइफल और 3 ग्रेनेड बरामद
 
उन्होंने कहा कि हमारी पास आतंकवादियों के बारे में सटिक जानकारी थी। ये आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में छिपे थे। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे। कश्मीर से आतंकवाद खत्म करके रहेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट करेगा मंत्री विजय शाह के भाग्य का फैसला, बोले मुख्यमंत्री, न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ