1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 terrorists killed in encounter in Pulwama Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 3 राइफल और 3 ग्रेनेड बरामद

Indian Army
Pulwama Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मुहम्मद के 3 आतंकवादी मारे गए। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के नादेर त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। मारे गए आतंकवादियों के पास से एके श्रृखंला की 3 राइफल, बारह मैगजीन, 3 ग्रेनेड और लड़ाई में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई है। आतंकवादी प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के नादेर त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए।
सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, मारे गए आतंकवादियों की पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई है, जिनके पास से एके श्रृखंला की तीन राइफल, बारह मैगजीन, तीन ग्रेनेड और लड़ाई में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वी के बिरदी ने मुठभेड़ स्थल के निकट संवाददाताओं से कहा कि तीनों आतंकवादियों का मारा जाना आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक अहम घटना है। उन्होंने कहा, ये आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई और संकल्प का प्रतीक है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या विजय शाह का होगा मंत्री पद से इस्तीफा, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान