सम्बंधित जानकारी
- National Herald case: सुब्रह्मण्यम स्वामी ने किया दावा, अब जेल जाएंगे सोनिया और राहुल गांधी
- नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया रवाना, जापान से उड़े F-15 लड़ाकू विमान करेंगे एस्कार्ट (Live Updates)
- वरुण गांधी ने बताया, संसद में कैसे हो मुफ्तखोरी की संस्कृति पर चर्चा?
- खड़गे ने साधा निशाना, कहा- केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार
- सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की जंग, शिंदे गुट ने कहा- एक नेता को पार्टी नहीं मान सकते (Live Updates)
मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करेगा JMM, शिबू सोरेन ने की घोषणा
रांची। उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव हेतु झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बुधवार को यहां घोषणा की कि झामुमो उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करेगा।
सोरेन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सम्यक विचारोपरांत झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रतिपक्ष की ओर से उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है।
झामुमो ने राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वर्तमान में लोकसभा में 1 और राज्यसभा में 2 सांसद हैं।(भाषा)
