1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में 5 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, तारीखें घोषित

Jharkhand Assembly Elections | झारखंड में 5 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, तारीखें घोषित

Jharkhand Assembly Elections
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा के चुनाव 5 चरणों में होंगे। 6 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

मुख्‍य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा, चूंकि राज्य नक्सल प्रभावित है, अत: चुनाव 5 चरणों में कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण का मतदान क्रमश: 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को होगा। 13 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख होगी, जबकि चुनाव परिणामों की घोषणा 23 दिसंबर को की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में पिछली बार सत्तारूढ़ भाजपा को 42 सीटें मिली थीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। कांग्रेस को 6 एवं अन्य के खाते में 14 सीटें गई थीं। वर्तमान में भाजपा शासित इस राज्य के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास हैं।