1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. hizbul terrorist arrested in jks doda
Written By सुरेश एस डुग्गर
Last Updated : शुक्रवार, 8 मई 2020 (01:24 IST)

सुरक्षा बलों ने हिजबुल के आतंकी को डोडा से किया गिरफ्तार

Security forces
जम्मू। सुरक्षा बलों ने गुरुवार को डोडा से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम रकीब आलम है और उसकी निशानदेही पर गांव शिवा से पिस्‍टल और वायरलेस सेट बरामद किया गया है। 
 
प्रारंभिक पूछताछ में आतंकी ने बताया कि वह हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए सूचनाओं के प्रचार-प्रसार का काम कर रहा था। हालांकि अभी पूछताछ जारी हैं और अन्‍य कई जानकारियां भी सामने आ सकती हैं।

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी : जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार छठे दिन पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
 
गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के कस्बा, शानपुर और किर्नी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तानी गोलीबारी में कास्बा गांव का निवासी निसार अली घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें