अब अपनी आवाज के जरिए कर सकते हैं UPI payment
hello upi payment
क्या है on-call और in-call फीचर
- ऑन-कॉल सुविधा के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को एक नंबर डायल करना होगा और फिर कॉल पर उन्हें पेमेंट की सभी जानकारी व प्रोसेस बताई जाएगी।
- इन-कॉल सुविधा में उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने के लिए किसी भी यूपीआई ऐप पर अपने वॉइस इनपुट करनी होगी। इसके बाद आप अपनी आवाज़ के ज़रिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
AI द्वारा कैसे किया जाएगा आवाज़ से पेमेंट
इस AI मॉडल में यूपीआई पर यूजर अपनी आवाज़ इनपुट करता है और उससे पेमेंट करने का अनुरोध करता है। इसके बाद AI आपकी आवाज़ को समझता है, पेमेंट को पूरा करता है और कन्फर्मेशन सेंड करता है। चलिए कुछ स्टेप के ज़रिए जानते हैं AI कन्वर्सेशन पेमेंट को....
- सबसे पहले यूजर्स वॉयस कमांड देता है।
- इसके बाद एक आटोमेटिक speech recognition feature द्वारा आपकी आवाज़ पहचानी जाती है और आपकी आवाज़ को text में बदला जाता है।
- उपयोगकर्ता की आवाज़ को पहचानने के लिए वॉयस इनपुट को मशीन अनुवाद के माध्यम से इंग्लिश लैंग्वेज में कन्वर्ट किया जाएगा।
- इसके बाद मशीन आपकी आवाज़ को वेरीफाई करेगी।
- आपकी आवाज़ वेरीफाई होने के बाद आपको आपकी दी गई कमांड का आउटपुट मिलेगा।

