सम्बंधित जानकारी
- देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 46,232 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 90.50 लाख
- इमरान ख़ान अफ़ग़ानिस्तान को क्या भारत से दूर ले जा रहे हैं?
- भारतीय 'रन मशीन' विराट कोहली जैसे क्रिकेटरों से जिंदा है टेस्ट क्रिकेट : एलन बॉर्डर
- भारत की कोविड-19 टीकाकरण रणनीति की समीक्षा के लिए PM मोदी ने बैठक की
- 130 किमी की रफ्तार वाली पहली ट्रेन बनेगी 'प्रयागराज एक्सप्रेस'
राजौरी में LOC पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान शहीद
जम्मू। पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की, जिसमें शनिवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में एक हलवदार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाद में उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही। (भाषा)
