1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fire broke out in AIIMS, Delhi

दिल्ली स्थित AIIMS में लगी आग, कोई हताहत नहीं

अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी आग

Fire broke out in AIIMS
Fire broke out in AIIMS, Delhi : दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुरुवार सुबह आग लग गई। दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
 
आग पर काबू पाया : अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 7 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

 
दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर शिक्षण खंड में निदेशक कार्यालय के अंदर लगी। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि कुछ फाइलें, कार्यालय के रिकॉर्ड, एक रेफ्रिजरेटर और कार्यालय के अंदर रखा फर्नीचर जल गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ED के हरियाणा के कांग्रेस विधायक व पूर्व इनेलो विधायक के परिसरों पर छापे