सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में मिल परिसर में लगी आग, एक महिला की मौत
- Jharkhand : धनबाद में इमारत में भीषण आग लगने के 3 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल
- क्यों लग रही स्कूटर में आग, बैटरी सेफ्टी से लेकर बैटरी हेल्थ तक, खरीदने से पहले एक्सपर्ट से जानिए किन चीजों का रखना है ध्यान
- धनबाद के नर्सिंग होम में आग, 2 डॉक्टरों समेत 5 लोगों की मौत
- दिल्ली के ओल्ड एज होम में लगी आग, 2 लोगों की मौत
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित इंदिरा कॉलोनी के ट्रांसपोर्ट नगर की झुग्गियों में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल अधिकारियों के मुताबिक उन्हें देर रात 1 बजकर 27 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
इलाके की 10 से 12 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। आग पर तड़के 4 बजकर 55 मिनट पर काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
