1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire at old age home in delhi, 2 dies

दिल्ली के ओल्ड एज होम में लगी आग, 2 लोगों की मौत

delhi
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में एक वृद्धाश्रम में रविवार सुबह आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। उन्हें ‘अंतरा केयर फॉर सीनियर्स’ नामक वृद्धाश्रम में आग लगने की सूचना सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर मिली।
 
अग्निशमन विभाग ने कहा कि दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर सुबह 6.50 बजे तक काबू पा लिया गया। आग बुझाने के अभियान में सहयोग देने वाली पुलिस ने बताया कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के बाद तीसरी मंजिल पर पूरी तरह से जली हुई 2 लाशें मिलीं।
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि अपराध शाखा और फॉरेंसिक प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि घटना में झुलसे एक वरिष्ठ नागरिक को मैक्स अस्पताल साकेत में भर्ती कराया गया है, जबकि 12 अन्य बुजुर्गों को अंतरा केयर की ओखला शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं लग सकी है और घटना की जांच जारी है। (भाषा)
अगला लेख
राजस्थान के हनुमानगढ़ में ट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़े, 5 की मौत