1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Electricity consumption increased in the country

Power Consumption : गर्मी आते ही देश में बढ़ी बिजली की खपत, अप्रैल में 70.66 अरब यूनिट पहुंचा आंकड़ा

Electricity
Electricity consumption increased in the country : देश में बिजली की खपत इस साल अप्रैल के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 70.66 अरब यूनिट रही। जो एक साल पहले इसी अवधि में 64.24 अरब यूनिट थी। यह आर्थिक गतिविधियों में सुधार को दर्शाता है।
बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल में एक से 15 तारीख के बीच बिजली खपत 70.66 अरब यूनिट रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 64.24 अरब यूनिट थी। किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग यानी अधिकतम आपूर्ति अप्रैल के पहले पखवाड़े में 218 गीगावाट रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 206 गीगावाट थी।
 
बीते वर्ष एक दिन में बिजली की अधिकतम आपूर्ति अप्रैल में सर्वाधिक करीब 216 मेगावाट रही थी। मंत्रालय ने बिजली की अधिकतम मांग इस साल गर्मियों (अप्रैल-जून) में 260 गीगावाट रहने का अनुमान जताया है। इसका कारण गर्मी का अधिक पड़ना है।
पिछले साल सितंबर में बिजली की अधिकतम मांग 243 गीगावाट रही जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस साल गर्मियों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Lok Sabha Election : कौन हैं लंदन से पढ़कर आईं इकरा हसन, सपा के टिकट पर भाजपा के खिलाफ हैं मैदान में