Sat, 25 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Dilip Kumar Paul,

विवादित बयान! जिन्ना जैसे थे नेहरू और गांधी

Dilip Kumar Paul
गुवाहाटी। असम विधानसभा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पॉल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक बयान दिया है।
पॉल ने सिलचर में दिए बयान में आरोप लगाया कि महात्मा गांधी और नेहरू मोहम्मद अली जिन्ना की तरह थे जिन्होंने देश के बंटवारे का समर्थन किया ताकि नेहरू भारत के प्रधानमंत्री बन सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के लोभ में इन दोनों नेताओं ने देश के बंटवारे की गलती की। 
 
स्थानीय समाचार चैनलों की रिपोर्टों के अनुसार राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक पॉल ने सिलचर में एक कार्यक्रम में यह बयान दिया।
      
भारत सेवाश्रम के सदस्य स्वामी पार्थ महाराज ने भी कुछ दिन पहले सिलचर में महात्मा और नेहरू के खिलाफ इसी तरह के आपत्तिजनक बयान दिए थे। विपक्ष के नेता देवब्रत सैकिया ने इन बयानों को लेकर स्वामी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। (वार्ता)