1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Devendra Fadanvees says, Any Marathi can become Prime Minister

देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, कोई मराठी भी बन सकता है प्रधानमंत्री

Devendra Fadanvees
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि साल 2050 तक महाराष्ट्र से एक से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकते हैं। 
 
दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या 2050 तक महाराष्ट्र का कोई व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है? इस फडणवीस ने कहा कि क्यों नहीं। निश्चित ही 2050 तक एक से ज्यादा मराठी व्यक्ति प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सकते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अगर सही मायनों में किसी ने भारत पर राज किया है तो महाराष्ट्रीयन ही हैं। उन्होंने 16वें जागतिक मराठी सम्मेलन के उद्धाटन सत्र को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हममें अटक तक पहुंचने की क्षमता है। अटक अब पाकिस्तान में है। 
 
मराठा आरक्षण : मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यदि सभी वर्गों को आरक्षण दे दिया जाए तो भी 90 फीसदी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी सकती। सरकार सिर्फ 25 हजार लोगों को एक साल में रोजगार दे सकती है। आरक्षण इस समस्या का समाधान नहीं है।
अगला लेख
हिमाचल में खड्ढे में गिरी स्‍कूल बस, 6 बच्चों और चालक की मौत