सम्बंधित जानकारी
- अरविंद केजरीवाल ने बताया, कब करेंगे भाजपा के लिए प्रचार
- MCD चुनाव को लेकर AAP ने LG सक्सेना पर लगाया यह आरोप
- दिल्ली की CM आतिशी ने लिया बड़ा फैसला, 18 हजार से कम नहीं होगी किसी की सैलरी
- अरविंद केजरीवाल ने सरकारी आवास छोड़ने का किया ऐलान, बोले- बेईमानी के दाग के साथ नहीं रह सकता, भाजपा ने झूठे मामले में फंसाया
- Delhi की CM आतिशी के सामने कई चुनौतियां, लंबित परियोजनाओं को देनी होगी गति
AAP सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में बढ़ाया MLA फंड, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी
Big decision of Delhi Government : आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनावों से पहले बृहस्पतिवार को वार्षिक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को 10 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपए कर दिया। मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में विधायक निधि देश में सबसे अधिक है।
उन्होंने बताया कि दिन में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रति विधायक प्रति वर्ष पांच करोड़ रुपए की राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। आतिशी ने कहा, यह राशि अन्य राज्यों की तुलना में तीन गुना अधिक है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार शहर के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रही है, चाहे वे झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हों या बंगलों में। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
