सम्बंधित जानकारी
- जीडी अग्रवाल के निधन पर राहुल ने जताया दुख, बोले लड़ाई को हम ले जाएंगे आगे
- कमलनाथ, सचिन पायलट को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, नहीं मिलेगा मतदाता सूची का मसौदा
- त्रिची हवाई अड्डे पर दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे 133 यात्री
- शिवसेना ने मोदी सरकार पर कसा तंज, 15 लाख देने का वादा हुआ था, जनता की जेब खाली हो रही है
- जीडीपी गणना पद्धति पर उठे सवाल, मुरली मनोहर जोशी से भाजपा सांसद नाराज
फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कांग्रेस का बड़ा हमला, पीएम मोदी ने एक हाथ से दिया, दूसरे से छीना
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य में कटौती के नाम पर 'जनता को ठगने' का किया है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'एक हाथ से दिया, दूसरे हाथ से छीना! 4 अक्टूबर-1.5 रुपए की कटौती ,12 अक्टूबर-यानी पिछले 7 दिनों में ही (दिल्ली) में पेट्रोल-0.98 रुपए/लीटर बढ़ा-यानि लगभग एक रुपए की डकैती।'
सुरजेवाला ने कहा, 'डीज़ल-1.9 रुपए प्रति लीटर बढ़ा-यानि जितना दिया, उससे ज़्यादा लिया।' उन्होंने कहा, 'मोदी जी,एक ही हफ़्ते में जनता को कैसे ठगा जाए, ये कोई आपसे सीखे! (भाषा)
