1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Champai Soren admitted to hospital

Jharkhand : पूर्व CM चंपई सोरेन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

Champai Soren
Jharkhand News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को रक्त शर्करा संबंधी जटिलताओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रक्त शर्करा कम होने और चक्कर आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।
 
एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे बजे उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि रक्त शर्करा कम होने और चक्कर आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।
अस्पताल के महाप्रबंधक डॉ. सुधीर राय ने बताया, सोरेन की हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है। चंपई सोरेन (67) अगस्त में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने झामुमो में ‘अपमान’ का आरोप लगाया था। हेमंत सोरेन के इस्तीफे और धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को दो फरवरी को प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।
इसके बाद, चंपई सोरेन ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया था, जिससे जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन की मुख्यमंत्री पद पर वापसी का रास्ता साफ हो गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बागपत DM के सामने रखा नकली ब्रांड का पानी, JCB से नष्ट कराईं सारी बोतलें