1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CAA Protest : Sharmistha Mukherjee arrested in Delhi

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा दिल्ली में गिरफ्तार

CAA Protest
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में यहां शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह के आवास के पास प्रदर्शन के दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रमुख शर्मिष्ठा मुखर्जी को संगठन के कुछ अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में लिया गया।
 
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा ने बताया कि दिल्ली महिला कांग्रेस की करीब 50 अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि उसने शाह के आवास के पास प्रदर्शन मार्च के दौरान शर्मिष्ठा और संगठन के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया।
अगला लेख
उद्धव के संपर्क में कई भाजपा नेता, शिवसेना ने भाजपा को चेताया