1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CAA Protest : RJD calls bihar band on 21 december

CAA के विरोध में राजद ने भी संभाला मैदान, 21 को बिहार बंद

CAA Protest
पटना। देशभर में नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद ने भी मैदान संभाल लिया है। पार्टी ने 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया।
 
राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि हमने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 21 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह एक्ट असंवैधानिक और मानवियता के खिलाफ है। इसने भाजपा के विभाजनकारी चरित्र को उजागर किया है।
बिहार में भी पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आई है जबकि कई राज्यों में रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित रहा। पटना, दरभंगा खगड़िया में ट्रेनें रोकी गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर सख्ती दिखाते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।
 
उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को देश के 15 राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों ने देशभर में 5 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। कई स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी आपत्तिजनक पोस्ट हटाने को कहा गया है। 
अगला लेख
उद्धव को याद आए 'अच्छे दिन', भाजपा पर साधा निशाना