• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP Karnataka elections RSS Linked Magazine Organiser
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 9 जून 2023 (18:42 IST)

RSS ने BJP को दिखाया आईना, हिन्दुत्व के रथ पर सवार होकर नहीं जीते जा सकते चुनाव, मोदी मैजिक पर भी उठाया सवाल

RSS ने BJP को दिखाया आईना, हिन्दुत्व के रथ पर सवार होकर नहीं जीते जा सकते चुनाव, मोदी मैजिक पर भी उठाया सवाल - BJP Karnataka elections RSS Linked Magazine Organiser
नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने चुनाव प्रचार किया, लेकिन सत्ता हासिल नहीं कर सकी। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RSS) के मुखपत्र 'द ऑर्गनाइजर' के संपादकीय में भाजपा को सीख दी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद इस पत्रिका में एक लेख में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक और हिन्दुत्व का मुद्दा ही केवल चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त नहीं है। यह पहली बार है, जब संघ ने भाजपा को चुनाव को लेकर सलाह दी है। 
 
चुनाव जीतने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत नेतृत्व और प्रभावी कार्यशैली भी जरूरी है। कर्नाटक की हार भी संघ भी कहीं न नाराज है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र 'द ऑर्गनाइजर' में बीते 23 मई को छपे प्रफुल्ल केतकर के एक संपादकीय में कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार का विश्लेषण किया गया है। संपादकीय में भाजपा की बोम्मई सरकार में हुए भ्रष्टाचार को भी इंगित किया गया है।  
 
क्या हैं सियासी मायने : 5 राज्यों के विधासभा और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संघ के इस लेख के कई सियासी मायने भी लगाए जा रहे हैं। इस लेख में कहा गया है कि कर्नाटक की हार भाजपा के लिए आंखों को खोलने वाली है। भाजपा को अभी संभल जाना चाहिए।
 
स्थानीय मुद्दों से दूरी : ऑर्गनाइजर में लिखा गया है कि भाजपा नेतृत्व ने चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों को लाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों को नहीं छोड़ा। कांग्रेस की जीत का सबसे बड़ा कारण यह ही है। आगे कहा गया है कि कर्नाटक चुनाव में जातीय मुद्दों के जरिए वोट को जुटाने का प्रयास हुआ, लेकिन यह राज्य टेक्नोलॉजी का हब है। ऐसे में यह चिंता का विषय है। 
 
मोदी मैजिक को भी नकारा : ऑर्गनाइजर के एडिटर प्रफुल्ल केतकर ने लिखा है कि पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद यह पहली बार हुआ जब कर्नाटक चुनाव में भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बचाव की मुद्रा में थी। 
 
क्या बोली कांग्रेस : संघ की बीजेपी को नसीहत पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने स्वीकार किया कि कर्नाटक के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को नकार दिया। वे लोग जो पीएम मोदी का महिमांडन करते हैं, उन्हें इससे सबक लेना चाहिए।
 
बीजेपी और मोदी का भविष्य पढ़ा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का कहना है कि संघ ने मोदी सरकार और बीजेपी का भविष्य पढ़ लिया है। संघ ने 2024 की तस्वीर का आकलन करने के बाद बीजेपी को नसीहत दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पहली बार संघ की तरफ से मोदी के नेतृत्व और अमित शाह के मैनेजमेंट पर सवालिया निशान खड़े किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बीते वर्षों में एक भी बड़ा वादा पूरा नहीं किया। सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
मिल गया चश्मदीद गवाह, बृजभूषण का कच्चा चिट्ठा खोल दिया इस कोच ने