1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. biggest and brightest Mars

आज आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखेगा मंगल

Mars
एक दुर्लभ खगोलीय घटना में मंगल ग्रह, पृथ्वी व सूर्य एक लाइन में होंंगे। इससे मंगल ग्रह आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देगा।
 
खगोलशास्त्र में इस घटना को मंगल ग्रह का 'अपोज़िशन' कहा जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, यह नजारा हर 26 माह में एक बार दिखाई देता है। अगली बार मंगल ग्रह और पृथ्वी दोनों एक दूसरे के नजदीक दिसंबर 2022 से पहले नहीं आएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि 6 अक्टूबर 2020 को भी मंगल ग्रह पृथ्वी के काफी करीब दिखाई दिया था। उस समय दोनों ग्रहों की दूरी 38.6 मिलियन मील थी। अब 2035 से पहले दोनों ग्रह इतने करीब नहीं आएंगे।
 
इससे पहले 2003 में मंगल ग्रह पृथ्वी से 34.8 मिलियन मील की दूरी पर पहुंच गया था। यह घटना 59,619 सालों में पहली बार हुई थी। अब साल 2287 तक मंगल फिर पृथ्वी के इतने करीब नहीं आएगा।
अगला लेख
बिहार में 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा LJD