1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. arun Jaitley vs Yashwant Sinha

जेटली के बयान पर यशवंत सिन्हा ने कहा- मैं नौकरी चाहता तो आप वहां ना होते

Arun Jaitley
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा और मौजूदा वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच तनातनी बढ़ गई है। पहले यशवंत सिन्हा ने लेख लिखकर सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की। फिर जवाब में वित्त मंत्री जेटली ने इशारों में कहा कि 80 साल की उम्र में नौकरी की तलाश है। उनके इस जवाब ने यशवंत सिन्हा को भड़का दिया।

 
यशवंत सिन्हा ने अरुण जेटली पर पलटवार कहते हुए कहा है कि अगर मैं नौकरी चाहता तो अरुण जेटली वहां ना होते। लेख के जवाब में बेटे जयंत सिन्हा के लेख पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दे को भटकाने की कोशिश है।

 
व्यक्तिगत आरोप के जवाब में यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था खराब है इसका जिम्मेदार वित्त मंत्री ही होगा ना कि गृहमंत्री। मैं भी व्यक्तिगत आरोप लगा सकता हूं लेकिन मैं इस जाल में नहीं फंसूगा। यशवंत सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रहित से बड़ा कोई हित नहीं। अगर मेरे सवालों से बेटे का करियर खराब होता हो तो हो जाए।

 
गौरतलब है कि वित्त मंत्री जेटली ने गुरुवार को एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा था कि मुझे लगता है कि आपकी किताब का सटीक शीर्षक होता की 70 साल का भारत, साढ़े तीन साल की मोदी सरकार और 80 की उम्र में रोजगार की तलाश।'

 
यशवंत सिन्हा के मंदी के आरोपों का पर जेटली ने कहा, 'देश में कथित मंदी का कोई आधार नहीं है। जो लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं वो काले धन के समर्थक हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था में अच्छा सुधार हो रहा है। सरकार ने अर्थव्यवस्था के लिए साहसिक कदम उठाए जिनका बड़ा फायदा मिलने लगा है।'
अगला लेख
मुठभेड़ में कुख्‍यात मुकीम काला का भाई वसीम ढेर