1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shatrughan Sinha, Yashwant Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, यशवंत सिन्हा ने दिखाया आईना

Shatrughan Sinha
पटना। लोकसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करने को लेकर शुरू हुए आरोप-प्रत्यारोप के बीच गुरुवार को कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की हालत पर नीति-निर्माताओं को आइना दिखाया है और उनके विचारों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
 
सिन्हा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर किए ताबड़तोड़ ट्वीट में कहा कि यशवंत सिन्हा एक कुशल राजनेता है और स्वयं को एक सर्वश्रेष्ठ एवं सफल वित्तमंत्री के रूप में साबित कर चुके हैं। अपने कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने अन्य से बेहतर काम किया है। अपने विचारों के माध्यम से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को लेकर आइना दिखाया है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री का किसी भी विषय पर व्यक्त किया गया विचार पूर्णता लिए होता है इसलिए उनके विचारों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई उनके विचारों को खारिज करता है तो इसे बचपना ही समझा जाएगा।
अगला लेख
गिरावट से उबरा शेयर बाजार