1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arun jaitely attacks on Rahul Gandhi

राफेल सौदे पर अरुण जेटली का राहुल गांधी पर ‍हमला

Arun jaitely
नई दिल्ली। राफेल डील मामले में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने देश की सुरक्षा से समझौता किया है। 
 
जेटली ने कहा कि देश की सुरक्षा के मद्देनजर राफेल डील की कीमत का खुलासा नहीं किया जा सकता। क्योंकि कीमत बताने से तकनीकी जानकारी सामने आ जाएगी। इससे दुश्मन को भी पता चला जाएगा। अत: राष्ट्रहित में हथियार की कीमत बताना सही नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने झूठा विवाद खड़ा किया है। मोदी ने चार साल देश में साफ सुथरी सरकार चलाई है। जेटली ने कहा कि यूपीए सरकार ने भी रक्षा से जुड़े 15 सौदों की कीमत नहीं बताई थी। 
अगला लेख
मां के अंतिम संस्कार के लिए बच्चों ने मांगी भीख