सम्बंधित जानकारी
- भारत ने किया तेज गति वाले मानवरहित विमान का सफल प्रायोगिक परीक्षण
- तेलंगाना में IAF ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत
- 'डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवॉर्ड्स' में सम्मानित हुईं जैकलीन फर्नांडिस
- Indian Navy की बड़ी कामयाबी, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम का किया सफल परीक्षण
- क्या अंधेरी सुरंग से 41 मजदूरों को निकाल पाएगा Daksh?, जानिए कैसे रेस्क्यू ऑपरेशन की उम्मीद बना DRDO का रोबोटिक व्हीकल
Akash Missile : 'आकाश' छुड़ाएगा दुश्मनों के छक्के, IAF ने मिसाइल से 4 टारगेट्स को किया तबाह
Akash missile : भारत ने 25 किलोमीटर की दूरी पर एक साथ चार हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने की आकाश मिसाइल प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रविवार को यह जानकारी दी।
डीआरडीओ ने कहा कि भारत एकल फायरिंग इकाई का उपयोग करके ऐसी क्षमता रखने वाला पहला देश बन गया है।
डीआरडीओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत एकल फायरिंग इकाई का उपयोग करके कमांड मार्गदर्शन द्वारा 25 किमी की दूरी पर एक साथ चार हवाई लक्ष्यों को भेदने की क्षमता प्रदर्शित करने वाला पहला देश बन गया। परीक्षण आईएएफ-एमसीसी द्वारा आकाश हथियार प्रणाली का उपयोग करके आयोजित किया गया था।”
यह जानकारी दी गई कि घरेलू मिसाइल प्रणाली की क्षमता को 12 दिसंबर को अस्त्रशक्ति सैन्य अभ्यास में प्रदर्शित किया गया था। यह सैन्य अभ्यास भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किया गया था।
India became first country to demonstrate the capability of engagement of 04 aerial targets simultaneously at 25Km ranges by command guidance using single firing unit. The test was conducted by @IAF_MCC using Akash Weapon System @DefenceMinIndia @SpokespersonMoD pic.twitter.com/ut2FDzVd64
— DRDO (@DRDO_India) December 17, 2023
आकाश 25 किमी तक की मारक क्षमता वाली सतह से हवा में मार करने वाली एक कम दूरी की मिसाइल है जिसका उपयोग मुख्य रूप से संवेदनशील क्षेत्रों और केंद्रों को हवाई हमलों से बचाने के लिए किया जाता है।
मिसाइल प्रणाली उन प्रमुख मंचों में से एक है जिसे भारत मित्र देशों को निर्यात कर रहा है। भाषा
